{"_id":"5b463ce14f1c1b05278b5f3a","slug":"181531329761-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 266 रोड़वेज कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 266 रोड़वेज कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार पर
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने चालक रजनीश कुमार की सेवा बहाली न होने पर बृहस्पतिवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। ऐसे में रोडवेज के अधिकांश कार्य और बसों का संचालन प्रभावित होने की संभावना है।
आरोप है कि 19 जून को हरिद्वार बस स्टेशन पर विशेष श्रेणी चालक रजनीश कुमार द्वारा पर्वतीय डिपो के प्रधान लिपिक अनिल कुमार त्यागी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। सहायक महाप्रबंधक ने सीसीटीवी फुटेज और कई चालकों के लिखित बयान पर रजनीश कुमार की सेवा समाप्त कर दी थी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का आरोप है कि संगठन विशेष के दबाव में अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है।
परिषद के शाखाध्यक्ष जल सिंह ने कहा कि मांग के बावजूद रजनीश की सेवा समाप्ति आदेश को निरस्त नहीं किया गया। ऐसे में बृहस्पतिवार से हरिद्वार डिपो, कार्यशाला, पर्वतीय डिपो व ग्रामीण डिपो कार्यशाला, मंडलीय कार्यालय और प्रशासनिक कार्यशाला के 266 कर्मचारी बेमियादी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्य बहिष्कार के चलते चालक, परिचालक और कई अन्य कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे। मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार से देहरादून के संपूर्ण क्षेत्र में भी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। कार्य बहिष्कार से हरिद्वार डिपो की 89 बसों के पहिये थम जाएंगे।