{"_id":"5b3e649f4f1c1bad288b4d58","slug":"181530815647-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर में 15 बार हुई बिजली कटोती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर में 15 बार हुई बिजली कटोती
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से बत्ती और पानी को तरसे
हरिद्वार। बिजली कटौती होने के कारण रेलवे रोड ज्वालापुर तथा आसपास की करीब पचास हजार की आबादी बिजली और पेयजल के लिए तरसती रही। लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को फोन कर समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया। लोगों ने जिलाधिकारी से क्षेत्रीय जेई के स्थानांतरण की मांग की है।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे से बिजली कटौती शुरू हो गई। आधे से एक घंटे के अंतराल में पूरे दिन कटौती होती रही। पूर्व पार्षद रवि धींगड़ा और नव दुर्गा व्यापार मंडल के महामंत्री प्रवीण कुमार ने बताया कि दिन में करीब 15 बार बिजली कटौती की गई। इससे पेयजल की भी आपूर्ति प्रभावित होती रही। बिजली कटौती से व्यापार भी प्रभावित है। विक्की तनेजा और लोकनाथ तीशू ने बताया कि कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। बिजली कटौती और पेयजल की आपूर्ति के कारण टीबड़ी फीडर के अंतर्गत आने वाली टीबड़ी, शिवलासेक, जगदीशनगर, पूर्वीनाथ नगर, गोल गुरुद्वारा, आदर्शनगर, राजनगर, श्रीरामनगर आदि कॉलोनियों के करीब पचास हजार लोग प्रभावित हुए। नवदुर्गा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत इलाके के कई लोगों ने क्षेत्रीय जेई का स्थानांतरण करने की मांग की है।