{"_id":"5aec9b774f1c1bc03d8b69aa","slug":"181525455735-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के लिए नए बायो टॉयलेट का किया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के लिए नए बायो टॉयलेट का किया निर्माण
Updated Fri, 04 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार रेलवे विभाग के कैरिज और केबिन विभाग में कार्यरत वरिष्ठ खंड अभियंता वकील अहमद के नेतृत्व में अभियंताओं की टीम ने रेलवे के लिए विशेष बायो टॉयलेट का निर्माण किया है। हरिद्वार भ्रमण पर आए रेलवे के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता वीके अग्रवाल ने रेलवे परिसर में स्थित इस टायलेट के मॉडल का निरीक्षण किया। टीम का दावा है कि यह टॉयलेट पानी की कम खपत के साथ ही ज्यादा स्वच्छता भी लाएगा।
कोच को डिजाइन करने वाले वरिष्ठ खंड अभियंता वकील अहमद ने बताया कि यह नवविकसित शौचालय सामान्य शौचालय की अपेक्षा काफी कम पानी खर्च होगा। ट्रेन में लगने वाले सामान्य टायलेट के स्थान पर इसको प्रयोग करने की योजना है। स्थानीय अधिकारियों के आमंत्रण पर हारिद्वार आए वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता वीके अग्रवाल ने इस नवनिर्मित टायलेट के मॉडल को देखा। उन्होंने इसका निर्माण करने वाली टीम को बधाई दी। साथ ही भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही इसका सफल प्रयोग ट्रेनों में किया जाएगा।
इस दौरान वकील अहमद ने बताया कि इस टायलेट में जहां साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था रहेगी वहीं ज्यादा प्रेशर होने से कम पानी खर्च होगा। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर चंद्रपाल सिंह, दिलावर सिंह समेत आदि अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया। अग्रवाल ने परिसर के बेहतर रखरखाव पर स्थानीय अधिकारियों की पीठ थपथपाई।