{"_id":"5aeb492a4f1c1b57098b7d5c","slug":"181525369130-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थलों पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थलों पर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 03 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर अपने-अपने कार्य स्थलों पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 मई को तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रदेश व्यापी आंदोलन के अंतर्गत प्रथम चरण में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। आंदोलन के दूसरे दिन चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से तय कार्यक्रम के अंतर्गत 14 मई को महानिदेशालय एवं आयुर्वेद निदेशालय के साथ विश्वविद्यालय कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी की जाएगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र तेश्वर, राकेश भंवर, दिनेश अग्रवाल, बिजेंद्रपाल आदि ने कहा कि उनके आंदोलन के बाद भी कोई अधिकारी उन्हें वार्ता करने नहीं बुला रहा है, जिसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। इस मौके पर मनोज चंद, अर्जुन सिंह, दिनेश ठाकुर, छतरपाल, राकेश, अजय कुमार, कृष्णपाल, पप्पू, सुखपाल सोनी, सुरेश, शीशपाल, दिनेश नौटियाल, मोहित मनोचा, नरेंद्र बागड़ी, अनिल कुमार, कमल, कामेंद्र, महावीर सिंह, राजकिशोर, संतोष, ममता, बाला देवी, अनीता, मुन्नी देवी, चंद्रकला, प्रेमवती, कुसुम आदि शामिल हुए।
विज्ञापन