{"_id":"5ad0e46b4f1c1b56098b45ba","slug":"181523639403-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी श्रद्घालुओं का काली मंदिर पर किया गया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी श्रद्घालुओं का काली मंदिर पर किया गया स्वागत
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
विदेशों में भारतीय संस्कृति का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे महर्षि स्वामी व्यासानंद महाराज के नेतृत्व में आस्ट्रेलिया, अमेरिका और न्यूजीलैंड से आए श्रद्धालुओं का चंडीघाट स्थित काली पीठ पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान विदेशी श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना का भी आयोजन किया।
दक्षिण काली मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म भारतीय संस्कृति का विश्व पटल पर अद्भुत स्वरूप है। उन्होंने कहा कि विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं का भारतीय वेशभूषा धारण कर मां काली के दर्शन और पूजा अर्चना करना विदेशों में भारतीय संस्कृति की महत्ता को दर्शाता है। विश्व पटल पर सनातन परंपराओं का निर्वाह संत समाज अनादिकाल से करता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के तट पर आने वाले हर व्यक्ति की मां गंगा मैया मनोकामना पूर्ण करती है।
उन्होंने अमेरिका से आए महर्षि स्वामी व्यासानंद महाराज का अमेरिका सहित आस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार करने पर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
महर्षि स्वामी व्यासानंद महाराज ने कहा कि विदेशों में भी भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों में भारी आकर्षण है। इस अवसर पर चैमी, डेस्टनी, आस्कर, लाना, सुजान, माइकल, इमली, जोनाथन, कैथी, होर्डी, लोरी, सुजेन, भास्कर आदि कई विदेशी श्रद्धालु उपस्थित रहे। सबने नीलधारा तट पर मां गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।