{"_id":"5aa2bd364f1c1baf758b4829","slug":"181520614710-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी दून में या गैरसैंण में बनें पर स्थायी हो: दिवाकर भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी दून में या गैरसैंण में बनें पर स्थायी हो: दिवाकर भट्ट
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के मुद्दों से भटक गई है। अब यूकेडी जनता के बीच जाकर सरकार की असलियत बताएगी। उन्होंने नगर निगम चुनाव में उतरने को आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से इसकी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इंटक छोड़कर पार्टी में शामिल राकेश राजपूत को यूकेडी का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि प्रदेश की जनता आज आहत है। ब्यूरोक्रेसी मंत्रियों और विधायकों के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। कहा कि प्रदेश में कोई भी काम बिना रिश्वत के नहीं हो रहा है। उत्तराखंड राज्य जिस उद्देश्य से बनाया गया था वह पूरा नहीं हुआ। नेता मलाई चाट रहे हैं और निवासी पलायन करने को मजबूर हैं। युुवाओं को हरिद्वार में रोजगार नहीं मिल रहा है। कहा कि हरिद्वार का बस अड्डा अन्यत्र शिफ्ट नहीं होना चाहिए। यह बस अड्डा व्यापारियों के साथ ही यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के हित में है। कहा कि राजधानी को लेकर राज्य सरकार को शीघ्र ही निर्णय ले लेना चाहिए। पार्टी के नवनियुुक्त जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए यूकेडी की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए वह दल में शामिल हुए है। वह प्रदेश से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ ही युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर सरिता पुरोहित, रविंद्र वशिष्ठ, विजयपाल, विजेंद्र पाल, धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र सिंह उपाध्याय, पंकज चौहान, शंकर सिंह, अतुल गोसाई, आदेश मारवाडी, दीपक गोनियाल, मैनपाल, जयंती अमोली, सुमित अरोड़ा, रिंकी अरोड़ा, सुरेंद्र उपाध्याय, कमल खड़का, संजय चौहान, हरिशंकर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन