{"_id":"5aa2bd224f1c1ba2758b4865","slug":"181520614690-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी और संसाधनों का मरीजों के लिए उपयोग नहीं होने पर राष्ट्रीय सावक मंच ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही व्यवस्थाएं सुधारने की मांग उठाई।
शुक्रवार को ललतारौ पुल पर राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की मांग उठाई। चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार में भी यही स्थिति रही और अब भाजपा सरकार में भी स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं आया। अस्पतालों में मरीजों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों ने सरकारी अस्पतालों का रुख करना बंद कर दिया है। कार्यकर्ता रैली की शक्ल में जिला अस्पताल पहुंचे और वहां पर सीएमएस डा. अजय सेंगर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त कर अल्ट्रासाउंड व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई। इस मौके पर मंच के जिलाध्यक्ष कीर्तिकांत त्रिपाठी, राजेश लखेड़ा, नरेश शर्मा, तारिक जमाल, संजय गुप्ता, असीम जोशी, केतन सहगल, भजन सिंह, शिवम कौशिक, अशोक चौहान, आदित्य वशिष्ठ, राजकुमार चुग, विवेक त्यागी, अनुज मित्तल, पीएस चौहान, हर्ष पुष्कर, प्रवीण भाटिया, नवीन शर्मा, सन्नी सक्सेना, पुरुषोत्तम चौहान आदि शामिल हुए।