फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शिवम और पीयूष की फिरकी में उलझी 99 क्रिकेट एकेड

शिवम और पीयूष की फिरकी में उलझी 99 क्रिकेट एकेड

Sun, 24 Mar 2019 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
शिवम और पीयूष की फिरकी में उलझी 99 क्रिकेट एकेड
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

भल्ला स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को शिवम और पीयूष शर्मा के फिरकी में उलझकर 99 क्रिकेट एकेडमी की टीम को 53 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

99 क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर चौधरी क्रिकेट एकेडमी को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। चौधरी क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन उत्सव के 58 रनों की पारी की बदौलत टीम ने 40 ओवरों में सात विकेट खोकर 183 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। हालांकि सूरज गौड़ दो रनों से अर्द्धशतक बनाने से चूक गए, जबकि शुभम ने काफी धीमी पारी खेलते हुए 72 गेंदों पर 32 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 99 क्रिकेट एकेडमी की टीम शुरूआत में ही लड़खड़ा गई और 33.2 ओवरों में 130 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। 99 क्रिकेट एकेडमी की तरफ से केतन ने सर्वाधिक 39 रन, ओम कुमार ने 25 और रोहित ने 18 रन बनाए। चौधरी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से शिवम ने सात आवरों में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं पीयूष शर्मा ने भी आठ ओवरों में 40 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed