{"_id":"5c6461f2bdec2211ac1af4dd","slug":"171550082546-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के खिलाफ छापेमारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के खिलाफ छापेमारी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने बुधवार को भी अभियान जारी रखा। पथरी क्षेत्र में चले अभियान के दौरान कच्ची शराब की छह भट्ठियां तोड़ी। छापे के दौरान मिले करीब आठ हजार कुंतल लाहन भी नष्ट करते हुए दो सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की।
बुधवार की सुबह पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पथरी एवं दीनारपुर गांव से सटे इलाके में छापा मारा। खेतों के कई जगह शराब की भट्ठियां मिली। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम सभी भट्ठियों को तोड़ डाला। इस दौरान भारी मात्रा में लाहन भी बरामद किया गया। अभियान के दौरान कोई माफिया पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। छापेमारी में इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रवर्तन इंस्पेक्टर आनंद चौहान, शैलेंद्र उनियाल, कीर्ति सिंह, मोहन सिंह, उमराव, अमित, मनोज, डिंपल, शिवराज आदि शामिल रहे।