{"_id":"5c630dfcbdec227374275862","slug":"171549995516-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन प्रभाग ने किया मल्टीपरपज टास्क फोर्स का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन प्रभाग ने किया मल्टीपरपज टास्क फोर्स का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
हरिद्वार वन प्रभाग ने वन तस्करों और अवैध खनन करने वालों पर नकेल कसने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स वन प्रभाग की हरिद्वार, लक्सर और रुड़की रेंज में नियमित रूप से गश्त और शराब तस्करों को पकड़ने में भी सहयोग करेगी।
इन तीनों रेंजों में ही तस्कर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। खनन के अधिकांश वाहन भी इन्हीं रेंजों से होकर गुजरते हैं। कई बार वन कर्मचारियों पर भी तस्कर हमला कर देते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए फोर्स का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में चार से पांच कर्मचारी शामिल रहेंगे। जिन्हें हथियारों और उपकरणों से लैस किया गया है। टीम को इस प्रकार तैयार किया गया है कि हथियारों से हमला होने की स्थिति में जवाब देने में सक्षम हैं। रेंजर दिनेश नौडियाल ने बताया कि फोर्स बनने के बाद तस्करों की गतिविधि पर रोक लग सकेगी।