फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अब जनता जैसे चाहेगी वैसे होंगे काम : अनीता शर्मा

अब जनता जैसे चाहेगी वैसे होंगे काम : अनीता शर्मा

Fri, 23 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
अब जनता जैसे चाहेगी वैसे होंगे काम : अनीता शर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

नवनिर्वाचित मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि अब शहर में जैसे जनता चाहती है उस हिसाब से विकास होंगे। बंद कमरों में बैठकर गोपनीय बैठकें नहीं होंगी। जनता ने उन्हें निर्वाचित किया है तो उनके बीच में बैठकर ही विकास के कार्यों पर चर्चा होगी। जनता से जुड़े कार्यों जैसे सड़कें, बिजली, पानी और सीवर लाइन के काम को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। उन्होंने शहरी विकास मंत्री पर चुनाव में धन बल का प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए कहा कि एक सामान्य से कार्यकर्ता को जीताकर जनता ने साबित कर दिया है कि उन्हें वोट में बदले शराब और पैसा नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य के सुधार के लिए विकास चाहिए। वे बृहस्पतिवार को धन्यवाद जुलूस के दौरान जनता को संबोधित कर रहीं थी।
हरिद्वार में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की नवनिर्वाचित मेयर अनीता शर्मा ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर नगर निगम बोर्ड को सकुशल संचालन करने और शहर की समृद्घि के लिए दुआ मांगी। इसके बाद समर्थकों के साथ अनीता शर्मा ने हरकी पैड़ी से अपर रोड होते हुए चंद्राचार्य चौक, प्रेमनगर, गंगनहर पुल पर हाईवे से होते हुए मुख्य चुनाव कार्यालय तक धन्यवाद जुलूस निकाला। इस दौरान अनीता शर्मा ने उन्हें मिली जीत के लिए शहरवासियों का अभिवादन कर धन्यवाद किया। उन्होंने इस जीत को जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि शहर में सड़क बनते ही टूटने लगती है। सीवर लाइन डालते ही चौक हो जा रही है। पानी की पाइप लाइन का तो हाल ही बुरा है, पानी का थोड़ा प्रेशर पड़ते ही पाइप फट जा रहे हैं। ऐसे में सरकारी बजट को पूरी तरह से बर्बाद किया जा रहा है। अब नया बोर्ड ऐसा नहीं होने देगा। हर काम में अधिकारी के साथ संबंधित ठेकेदार की जवाबदेही भी तय होगी। उन्होंने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को प्रलोभन नहीं, बल्कि विकास चाहिए। उन्हें टूटी सड़कों से निजात चाहिए, शहर की साफ-सफाई और शुद्घ पेयजल चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में होने वाले कुंभ के बजट का बंदरबाट करने के लिए कई नेताओं की गिद्घ की तरह निगाह लगी हुई थी, लेकिन अब उनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, सतपाल ब्रह्मचारी, पुरुषोत्तम शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ठाकुर रतन सिंह, अरविंद शर्मा, सुनील सेठी, महावीर वशिष्ठ, आकाश भाटी, प्रदीप चौधरी, सचिन अग्रवाल, नितिन यादव, नितिन तेश्वर, सुमित तिवारी, अमन गर्ग, संजय शर्मा, शैलेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, यशवंत सैनी, वरुण बालियान, नितिन कौशिक, अशोक टंडन, अमन गौड़ आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed