फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   प्रसव के बाद महिला की मौत पर काटा हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला

प्रसव के बाद महिला की मौत पर काटा हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला

Wed, 10 Apr 2019 09:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
प्रसव के बाद महिला की मौत पर काटा हंगामा, पुलिस ने शांत कराया मामला
फाइल फोटो

ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद

विज्ञापन


क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत होने पर आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस ने समझा बुझाकर माहौल शांत कराया। मृतका के परिजन ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है।

रानीपुर क्षेत्र के गांव दादूपुर गोविंदपुर निवासी शाहनवाज ने सात अप्रैल को अपनी गर्भवती पत्नी परवीन को धनौरी मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। नर्सिंग होम संचालिका ने प्रसव कराने की फीस 26 हजार तय की थी। जिस पर शाहनवाज ने 17 हजार जमा भी कर दिए थे। परवीन का प्रसव डॉक्टर ने दूसरी जगह कराया। इसके बाद तत्काल महिला को वापस उसी नर्सिंग होम ले जाया गया। मंगलवार सुबह नर्सिंग होम प्रबंधन ने महिला के पति को शेष रकम जमा कराने की बात कही तो वह रकम लेने घर चला गया। इधर, परवीन की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे फिर दोबारा उसी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उसका प्रसव कराया गया था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि एंबुलेंस चालक महिला के शव को नर्सिंग होम में ही छोड़कर चलता बना। कुछ देर बाद जब पति नर्सिंग होम पहुंचा तो पत्नी को दूसरे नर्सिंग होम भेज देने की बात कही गई। वह आननफानन वहां पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। शाहनवाज की सूचना पर परिजन और परिचित भी पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। शव अब भी नर्सिंग होम में है। एसओ राजीव उनियाल ने बताया कि मृतका के परिजन ने तहरीर दी है। इस संबंध में जांच की जा रही है। हालांकि महिला का बच्चा ठीक है। उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed