{"_id":"5cab930dbdec222dcd5a95b7","slug":"161554748173-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र 2019: मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना को उमड़े श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र 2019: मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना को उमड़े श्रद्घालु
विज्ञापन
देवी चंद्रघंटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
नवरात्र के तीसरे दिन मां भगवती के चंद्रघंटा रूप की पूजा की गई। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने मां से लोक कल्याण की कामना की। शहर में जगह-जगह भगवती जागरण भी हुए।
तीसरे नवरात्र के दौरान सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान भेल से सटे सुरेश्वरी देवी, शीतला माता मंदिर, मनसा देवी, कनखल में बंगाली मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर, ऋषिकुल मैदान स्थित मां वैरूणो देवी मंदिर, माया देवी मंदिर, दक्षिण काली मंदिर, मां वचंडी देवी मंदिर, चीला स्थित विंधवासिनी मंदिर, भीमगोड़ा स्थित काली मंदिर व मां कैला देवी मंदिर आदि में भी दिनभर आध्यात्मिक आयोजन होते रहे।
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार स्थित लालमाता वैष्णो देवी मंदिर में भी मां की चौकी का आयोजन आश्रम के प्रबंधक दुर्गादास की देखरेख में किया गया। शीतला माता मंदिर के पुजारी राकेश गिरि ने बताया कि नवरात्रों के दौरान मां भगवती की पूजा अर्चना से सभी मनोरथ पूरे होते हैं। माया देवी मंदिर के पुजारी सेवा गिरि महाराज ने श्रद्धालुओं को मां की महिमा का बखान सुनाया।
विज्ञापन