{"_id":"5c9915a2bdec22142773b32e","slug":"161553536418-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के लिए 17 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के लिए 17 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कांग्रेस के अंबरीष कुमार सहित 17 लोगों ने अपना पर्चा दाखिल किया। हरिद्वार संसदीय सीट से कुछ 20 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। अब नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च को होगी और 28 मार्च को नाम वापसी होगी।
सोमवार को सबसे पहले भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने चार सेट जमा किए। उनके साथ में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, वित्त मंत्री प्रकाश पंत आदि शामिल हुए। इनके बाद कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने चार सेट में अपना नामांकनपत्र दाखिल किया, उनके साथ विधायक ममता राकेश, फुरकान अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल, एसपी सिंह इंजीनियर आदि शामिल रहे। उत्तराखंड क्रांति दल से सुरेंद्र कुमार उपाध्याय ने जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत आदि के साथ नामांकन पत्र जमा किया। इन्हीं के साथ बहुजन मुक्ति पार्टी से भानपाल सिंह, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से फुरकान अली, भारतीय सर्वोदय पार्टी के नरेंद, मानव हित पार्टी से शिव कुमार कश्यप, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के ललित कुमार, पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया से कृष्णधर पांडेय, हिंदुस्तान निर्माण दल से रीनू ने नामांकन पत्र जमा किए। बतौर निर्दलीय मनीष वर्मा, कांग्रेसी नेता मनोज जैन, मोहम्मद आदिल, बच्ची सिंह, धर्मेंद्र, भूषण लाल ने नामांकन पत्र जमा किए। इन्हीं के साथ बसपा से डा. अंतरिक्ष सैनी की पत्नी डा. प्रतिभा सैनी ने निर्दलीय तौर पर नामांकनपत्र जमा किया। इसी के साथ उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक से त्रिबिरेंद्र सिंह ने और बसपा के डा. अंतरिक्ष सैनी ने दूसरा सेट जमा किया।