{"_id":"5bf8570bbdec2241754a24c0","slug":"161543001867-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाणक्य की हर मुद्रा पर गंभीर हुए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाणक्य की हर मुद्रा पर गंभीर हुए दर्शक
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ऋषिकुल मैदान में स्वदेशी जागरण मंच और डिवाइन इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से आयोजित देवभूमि स्वदेशी मेले में दूसरे दिन जाने-माने कलाकार मनोज जोशी कृत चाणक्य नाटक का मंचन देखकर दर्शक देर रात तक जमे रहे। मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है।
आयोजन के दूसरे दिन समिति के अध्यक्ष अविनाश चंद ओहरी, महामंत्री विशाल गर्ग और एसएमजेएन डिग्री कालेज के प्राचार्य सुनील बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रमों को शुभारंभ किया। चाणक्य के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन देखने दर्शक पहुंचे। चाणक्य की हर मुद्र पर दर्शक गंभीर नजर आए। मनोज जोशी के बेहतरीन अभिनय, खूबसूरत मंच की साज-सज्जा और संवादों के प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों को पूरे तीन घंटे बांधे रखा। चाणक्य नाटक के कलाकारों को आयोजन समिति की ओर से स्मृति चिह्न, रुद्राक्ष माला, शाल एवं गंगाजली देकर सम्मानित किया गया। चाणक्य की भूमिका निभा रहे सिने कलाकार मनोज जोशी ने एकम्स ड्रग्स के निदेशक संदीप जैन, कालेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक जेसी, देवबंद विधायक बृजेश रावत को भी सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, मेले में स्वदेशी उत्पादों के स्टॉल पर भीड़ उमड़ी। लोगों ने सभी स्टालों पर पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों के बारे में जानकारी ली। मेले के संयोजक संजय चतुर्वेदी ने बताया कि स्वदेशी मेले का कंसेप्ट लोगों को खूब भा रहा है। गांव देहात में बने उत्पादों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।