फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आईसीएआई की हरिद्वार शाखा द्वारा लगया गया रक्तदान शिविर

आईसीएआई की हरिद्वार शाखा द्वारा लगया गया रक्तदान शिविर

Sun, 08 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आईसीएआई की हरिद्वार शाखा द्वारा लगया गया रक्तदान शिविर
हरिद्वार। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया की हरिद्वार शाखा की ओर से शनिवार को नेहरू युवा केंद्र में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में हिमालयन इंस्टिट्यूट जॉली ग्रांट के डॉक्टरों ने मेडिकल जांच की सुविधा भी प्रदान की।
विज्ञापन

संस्थान के सचिव सीए सुधांशु शर्मा ने बताया कि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया ने पिछले 70 साल से देश की सेवा करते हुए उसकी आर्थिक नींव को मजबूत बनाए रखने में अहम योगदान दिया है। इंस्टिट्यूट की प्लैटिनम जुबली के उपलक्ष्य में पूरे भारत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आईसीएआई की उपलब्धियों और योगदान की सराहना करते हुए डाक टिकट भी जारी किया है। सुधांशु शर्मा ने बताया कि आईसीएआई की ओर से किए जा रहे कार्य एवं इसके योगदान को देखते हुए इसे पार्टनर इन नेशन बिल्डिंग की उपाधि दी गई है।
विज्ञापन

हरिद्वार इकाई की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में हरिद्वार शाखा के कई सदस्य शामिल हुए। साथ ही अपने आधीन कमचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में हिमालय इंस्टिट्यूट से आये डॉक्टर रोहिनी गर्ग व उनकी टीम ने रक्तदान करनेवालों की विशेष जांचकर उन्हें रक्तदान लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वाले 52 लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शिविर में सीए अनिल जैन, प्रबोध जैन, विनीत जलन, विभोर शर्मा, अंकुर अग्रवाल, अजय अग्रवाल, योगेश, अनिल जैन, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed