फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़कर हुआ 291.40 मीटर

बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़कर हुआ 291.40 मीटर

Tue, 03 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़कर हुआ 291.40 मीटर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। पहाड़ों में हुई बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। मंगलवार दोपहर तक गंगा का जलस्तर 291.40 मीटर दर्ज किया गया। यह निशान चेतावनी निशान 293 मीटर से 1.60 मीटर नीचे बह रहा है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बाढ़ नियंत्रण चौकियों को अलर्ट रहने को निर्देश जारी कर दिए है। साथ ही गंगा के किनारों पर निवास करने वालों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

पहाड़ों में बारिश का असर गंगा पर पड़ने लगा है। पिछले दो- तीन दिनों से बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़कर 291.40 मीटर तक पहुंच गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया कि लगातार बारिश होने से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि गंगा के किनारे रहने वाले लोगों को आगाह किया गया है कि वे बिना सूचना के गंगा क्षेत्र में न जाएं और रात में विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed