फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एसएसपी ने थपथपाई अधीनस्थों की पीठ

एसएसपी ने थपथपाई अधीनस्थों की पीठ

Sat, 05 May 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने थपथपाई अधीनस्थों की पीठ

विज्ञापन
हरिद्वार। मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई तो वहीं लंबित चली आ रही घटनाओं के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
रोशनाबाद में पुलिस लाइन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने कहा कि आम जनता का महकमे पर विश्वास बना रहने की दिशा में कार्य होना चाहिए। प्राथमिकता के आधार पर जनता की शिकायतों का निराकरण करना चाहिए साथ ही क्षेत्र में बढ़ने वाले अपराधों पर रोक लगाने के लिए बीट क्षेत्र में बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से चेकिंग कर ओवरलोड, नशा कर वाहन चलाने वाले,, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट के ड्राइव करने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाई जाए और चेक पोस्टों पर नियमित चेकिंग कर शिकंजा कसा जाए। इस दौरान एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा समेत सीओ, एसओ एवं इंस्पेक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------------
साहसी युवकों को किया सम्मानित
हरिद्वार। ज्वालापुर के लाल मंदिर कालोनी में पिछले दिनों गोदाम में लगी आग के दौरान आस-पास के घरों में रहने वाले लोगों को घरों से निकालने वाले स्थानीय युवकों को भी सम्मानित किया गया। पीआरओ मोहन सिंह ने बताया कि शहजाद खान और सोनू ने बहादुरी का परिचय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़ रहे तीन लोगों का चालान
हरिद्वार,। आपस में झगड़ा कर रहे लोगों का ज्वालापुर पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार राजन, पंकज पुत्रगण अशोक निवासी मोहल्ला कडच्छ़ और विकाश शुक्ला पुत्र कमलेश निवासी शास्त्री नगर आपस में झगड़ रहे थे।

-------------------------
मारपीट का मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। क्षेत्र के निर्मल विहार गार्डन के रहने वाले किशोर गुप्ता पुत्र राजेश कुमार ने पवन कुमार निवासी अंजली विहार निकट गीता पम्प सहारनपुर यूपी, उसकी बेटी नुपुर, पत्नी रेखा, बेटे उमेश, पुत्रवधू शिवि जैन, अंकुर जैन पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed