{"_id":"5ac509b84f1c1ba9618b56cc","slug":"161522862520-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियांवाला बाग के शहीदों को हरिद्वार में देंगे श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलियांवाला बाग के शहीदों को हरिद्वार में देंगे श्रद्धांजलि
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आजादी के आंदोलन के दौरान जलियांवाला बाग में हुए शहीदों को हरिद्वार में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके लिए 13 और 14 अप्रैल को हरिद्वार में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश भर से करीब सौ स्वतंत्रता सेनानी और करीब छह सौ उत्तराधिकारी भाग ले रहे हैं। गंगा तट पर शहीदों को याद करने का यह अनूठा कार्यक्रम अनेक राजनीतिज्ञों की उपस्थिति में होगा।
विशेष बात यह है कि इस आयोजन में जलियांवाला बाग में शहीद सेनानियों के उत्तराधिकारियों सहित देश के 18 राज्यों से सेनानी और उत्तराधिकारी पहुंच रहे हैं। संयोजक जितेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इन सेनानियों और उत्तराधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर हरिद्वार के शिवडेल पब्लिक स्कूल में होगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। सेनानियों को योग और स्वास्थ्य के मर्म भी विशेषज्ञ सिखाएंगे। इस सम्मेलन में सभी सेनानियों के कार्यों को याद करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के बच्चे भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।