{"_id":"5abd20ba4f1c1bc0618b45f4","slug":"161522344122-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे शिफ्टिंग के विरोध में व्यापारियों के साथ कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे शिफ्टिंग के विरोध में व्यापारियों के साथ कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बस अड्डे को सराय में शिफ्ट करने के विरोध में व्यापारियों और कांग्रेसजनों ने बृहस्पतिवार को हरकी पैड़ी से दूधाधारी चौक तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने बस अड्डे को यथावत रखने की मांग उठाते हुए सबसे इस अभियान में सहयोग मांगा। कहा कि अब शहरी विकास मंत्री के आवास का घेराव कर बस अड्डे को यथावत रखने को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जरूरत पड़ी तो बाजारों को भी बंद कराया जाएगा।
बृहस्पतिवार को हरकी पैड़ी से दूधाधारी चौक तक पूर्व सभासद एवं व्यापारी नेता अशोक शर्मा के नेतृत्व में जुलूस एवं पैदल मार्च निकालकर बस अड्डे को सराय में शिफ्ट करने का विरोध किया। कार्यक्रम संयोजक अशोक शर्मा ने कहा कि भीमगोड़ा, खड़खड़ी, भूपतवाला, हरिपुर के निवासी बस अड्डा के सराय में जाने से हरिद्वार से दूर हो जाएंगे। उन्होंने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से सवाल पूछा कि बिना किसी कारण के बस अड्डे को दूर क्यों ले जाया जा रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि षड़यंत्र के तहत बस अड्डे को शिफ्ट करने की साजिश की जा रही है। डा. संजय पालीवाल एवं महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि यह पैदल मार्च हरिद्वारवासियों के लिए जन जागरण के लिए निकाला गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार का कोई स्पष्टीकरण ना देना उसकी उदासीनता को दर्शाता है। ब्लाक अध्यक्ष तरुण नैयर, पार्षद अमन गर्ग, युवा नेता सुमित तिवारी ने कहा कि सोची समझी नीयत के तहत बस अड्डे को शिफ्ट करने की कोशिशें की जा रही है। कहा कि जिस स्थान पर बस अड्डा है उसी स्थान पर रहना चाहिए, वरना राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। पैदल मार्च में संजीव नैयर, संजय अग्रवाल, राम विशाल देव, प्रदीप चौधरी, राजन कौशिक, सत्यनारायण शर्मा, विमला पांडे, जितेंद्र चौरसिया, राजेश सुखीजा, यशवंत सैनी, आकाश भाटी, मनोज जैन, शुभम मंडौला, अनिल शर्मा, राकेश नेगी, सुनील कुमार, प्रीत कमल, पंकज सुखीजा, गौरव शर्मा, बागम्बरी शर्मा, बीना कपूर, रमन व्याकुल, राजू वधावन, महावीर, भूदेव शर्मा, मनीष शिवपुरी, मनीष कर्णवाल, जसवंत थरेजा, विजय मिश्रा, शिवशंकर गुप्ता, दीपक दुआ, प्रीतम सिंह, विपिन चौधरी, सतेंद्र झा, अजय वाधवा, हरद्वारीलाल, सुरेश ठाकुर, विकास चौधरी, अशरफ अब्बासी, लव चौधरी, विनोद चावला आदि उपस्थित रहे।