फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   व्हाट्सअप के जरिए रोकी जाएगी परीक्षाओं में नकल

व्हाट्सअप के जरिए रोकी जाएगी परीक्षाओं में नकल

Tue, 27 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सअप के जरिए रोकी जाएगी परीक्षाओं में नकल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पांच मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी दीपक रावत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक कर एकल परीक्षा केंद्रों, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों, मुख्य संकलन केंद्रों, उप संकलन केंद्रों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
जिलाधिकारी रावत ने कहा कि सकुशल व नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने को लेकर एक व्हाट्सअप ग्रुप बना कर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र रक्षक के रूप में विद्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नियुक्त की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों, शिक्षकों को टीम के तौर पर काम करने की बात कही। आश्वसत किया कि परीक्षा में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस बार जिले से दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिनके लिए 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी एवं पर्यवेक्षकों, कस्टोडियन की तैनाती कर दी गई है। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति, फर्नीचर, दिव्यांग छात्रों के लिए जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन बनाना उनकी प्राथमिकता है। किसी भी छात्र ने अनुाचित साधन का प्रयोग किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जायी। अति संवेदनशीन केंद्रों पर सचल दस्ते में एसडीएम व डीएम स्वयं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed