फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शहरी विकास मंत्री ने कसे अफसरों के पेंच

शहरी विकास मंत्री ने कसे अफसरों के पेंच

Tue, 18 Jun 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री ने कसे अफसरों के पेंच
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शहर में सफाई को लेकर मचे बवाल के बीच पहली बार शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने सोमवार को हस्तक्षेप किया। उन्होंने डामकोठी में नगर निगम के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई व्यवस्था के पटरी पर उतरने पर नाराजगी जताई। 21 जून तक पूरा शहर साफ करने का अल्टीमेटम देते हुए शहरी विकास मंत्री ने कहा कि इसके बाद वे खुद शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में यदि कहीं कोई कोताही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पांच दिन तक चली केआरएल कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी रही। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाती रही। सोमवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने नगर निगम के अफसरों के साथ सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक की। उन्होंने एमएनए से पूछा कि जब केआरएल कंपनी जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है तो फिर उसे हर महीने भुगतान क्यों किया जा रहा है। यदि भुगतान किया जा रहा है तो सफाई क्यों नहीं की जा रही है। इस पर अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। शहर के हित को सर्वोपरि बताते हुए कौशिक ने अधिकारियों और नगर निगम के जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल की बात कही। उन्होंने कहा कि सफाई हो रही है या नहीं इसकी संतुष्टि लोगों का पक्ष जानकर ली जाए। शहरी विकास मंत्री ने इस बात पर नाराजगी जताई कि राज्य सरकार की ओर से समुचित सहयोग किए जाने के बावजूद यात्रा सीजन में सफाई व्यवस्था का संकट खड़ा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी सरकारी सिस्टम के साथ तालमेल बनाकर सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने को कहा। बैठक में एमएनए आलोक पांडे, अपर नगर आयुक्त नुपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, महेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सेनेटरी इंस्पेक्टर होंगे जिम्मेदार
बैठक के दौरान सफाई की व्यवस्था की लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए गए। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि कहीं भी कूड़ा नहीं उठने की शिकायत मिलने पर क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने केआरएल और घाटों पर सफाई का काम कर रही आकांक्षा कंपनी को भुगतान करने से पहले सेनेटरी इंस्पेक्टरों की रिपोर्ट लेने के भी निर्देश दिए ताकि उनकी भी जिम्मेदारी तय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed