{"_id":"5d029377bdec226d6c3032be","slug":"156044990114-haridwar-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने कौशिक पर लगाया साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने कौशिक पर लगाया साजिश रचने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर अनीता शर्मा ने नगर विकास मंत्री मदन कौशिक, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय पर हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि वे भाजपा से डरने-दबने वाली नहीं हैं, वे और उनके पति शहर की सफाई व्यवस्था के लिए संकल्पबद्ध है, फिर चाहे अपनी जेब से ही क्यों न सफाई करानी पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने का षड्यंत्र नगर विकास मंत्री मदन कौशिक के इशारे पर रचा जा रहा है।
बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब सभागार में प्रेसवार्ता कर मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली कंपनी ने 11 जून को अपनी हड़ताल कर दी थी पर उन्हें शाम को इस बारे में अवगत कराया गया। चारधाम यात्रा सीजन से लेकर गंगा दशहरा सिर पर था भला ऐसे समय में हड़ताल का क्या औचित्य है, लेकिन भाजपा के इशारे पर उनकी छवि बिगाड़ने के लिए यह सब साजिश रची जा रही है। केआरएल को हटाकर स्थायी सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाए। मेयर का कहना है कि हरकी पैड़ी को लेकर भी भाजपा राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। देश विदेश से यहां आ रहे श्रद्धालु, पर्यटक भला कुंभनगरी की क्या छवि जेहन में लेकर जाएंगे, ये बेहद दुखद बात है। मेयर ने पूछा क्या मेरा कांग्रेसी होना गुनाह है। क्या कैबिनेट मंत्री की शहर की बदहाल व्यवस्था को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं है। नगर आयुक्त ने एक बार भी उनके साथ शहर का निरीक्षण करना उचित नहीं समझा, पहले आचार संहिता और अब कोई न कोई बहाना बनाकर टाल मटोल कर रहे हैं। उन्होंने नगर आयुक्त को हटाकर उनकी जगह कोई स्थायी नगर आयुक्त की तैनाती किए जाने की मांग की ताकि वे पूरा समय निगम को ही दे सके। उनका कहना था कि नगर आयुक्त आलोक पांडेय कई अन्य दायित्व के चलते नगर निगम को समय नहीं दे पाते हैं। मेयर ने कहा कि वह और उनके पति चुप बैठने और दबाव में आने वाले नहीं हैं। इस दौरान मेयर के पति अशोक शर्मा, कांग्रेसी सभासद और तीसरे मोर्चे के पार्षद भी मौजूद रहे।
नगर आयुक्त पर भी जड़े आरोप
हरकी पैड़ी के फूल फरोशी के ठेके को लेकर भी मेयर के पति कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा ने नगर आयुक्त पर आरोप जड़े। आरोप था कि फूल फरोशी का ठेका नहीं हो पाने से रोजाना करीब 50 हजार का नुकसान हो रहा है। पूर्व में फूल फरोशी का ठेका एक भाजपाई के पास था, अब भी वे ही अनाधिकृत तौर पर ठेका चल रहा है, लेकिन अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। दूसरा आरोप यह था कि कनखल के सतीघाट पर नगर निगम की भूमि को प्राईवेट भूमि बताकर बजरंग दल से जुड़ा, नगर निगम का एक सफाई कर्मी अस्थि प्रवाह करने आ रहे यात्रियों से खुलेआम लूटखसोट कर रहा है। कई बार इस संबंध में कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारी भाजपा से जुड़े होने के चलते इन सभी लोगों पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं।