फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हरिद्वार: देशभर में जनजागरण करेगा संत समाज

हरिद्वार: देशभर में जनजागरण करेगा संत समाज

Wed, 15 May 2019 09:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार: देशभर में जनजागरण करेगा संत समाज
साधु संत - फोटो : फाइल फोटो

भारत साधु समाज की भीमगोड़ा स्थित श्री जयराम आश्रम में हुई बैठक में भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने के लिए देशभर में जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। बैठक में स्वामी मुक्तानंद बापू को भारत साधु समाज का कार्यकारी अध्यक्ष और स्वामी चिदानंद मुनि को कार्यवाहक महामंत्री बनाया गया।

विज्ञापन


मंगलवार को श्री जयराम आश्रम में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में भारत साधु समाज का पुनर्गठन कर नई गति प्रदान की जाएगी। संत समाज भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाएगा। शिक्षा, चिकित्सा एवं धर्म के संवर्द्धन एवं संरक्षण में धार्मिक संस्थाओं का उपयोग हो, इसके लिए संतों को एकजुट करने के प्रयास तेजी से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 16 व 17 नवंबर को अहमदाबाद में जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की अध्यक्षता में भारत साधु समाज का संत सम्मेलन किया जाएगा। इसमें धर्म, संस्कृति एवं राम मंदिर जैसे अहम मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी। भारत साधु समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि जल्द ही भारत साधु समाज की कार्यकारिणी का गठन कर संपूर्ण देश में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी और देश भर में भारत साधु समाज का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर जल्द ही भारत साधु समाज के पदाधिकारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलेंगे। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि नए कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी मुक्तानंद बापू महाराज के नेतृत्व मेें संगठन को नई गति मिलेगी। भारत साधु समाज के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी मुक्तानंद बापू महाराज ने कहा कि संतों को संगठित कर संपूर्ण देश में भारत साधु समाज को एक नई गति प्रदान की जाएगी। बैठक में स्वामी अर्जुन पुरी महाराज, महंत देवानंद सरस्वती, स्वामी कपिल मुनि महाराज, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, श्रीमहंत साधनानंद, संत जगजीत सिंह, महंत मोहन सिंह, स्वामी केशवानंद, स्वामी हरिहरानंद, महंत प्रेमदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी, महंत प्रेमानन्द, महंत गंगादास उदासीन, स्वामी शिवम महाराज समेत बड़ी संख्या में संतों ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed