{"_id":"5ca8ee05bdec22146f516035","slug":"151554574853-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
श्रीगुरु रविदास का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर गुरु रविदास के जीवन आदर्शों पर चलने का आवाह्न किया। गुरु रविदास बेगमपुरा ऐतिहासिक दमड़ी शोभायात्रा जलांधर से हरिद्वार पहुंची।
गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी जलांधर (पंजाब) के चेयरमैन संत निर्मल दास की देखरेख में बेगमपुरा ऐतिहासिक दमड़ी शोभायात्रा गुरु रविदास पब्लिक स्कूल चैड़ावाली जलांधर से विभिन्न राज्यों से होते हुए हरिद्वार पहुंची। सात अप्रैल को अखंड पाठ साहेब, संत समागम और कथा कीर्तन का भव्य आयोजन होगा। निर्मल दास ने कहा कि गुरु रविदास ने हमेशा ही मानव सेवा में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। प्रधान संत कुलवन्तराम ने कहा कि यह यात्रा जनपद के सैकड़ों धर्म प्रेमियों के लिए आदर्श बनी है। यात्रा का उद्देश्य समाज में सद्भावना जाग्रत करना और समाज को एकसूत्र में बांधना है। गुरु रविदास मंदिर निर्मला छावनी में श्रद्धालुओं ने पूजन कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में संत विनै मुनि जम्मू, पीर दत्ता, संत निर्मल दास, संत प्रगट नाथ, संत सतविंद्र हीरा, पत्थेदार गुरदेव सिंह, संत महेंद्रपाल, सतनामदाश, संत जसवेंद्र सिंह, संत गुरूदीप गिरि, सतनाम खन्नी, संत श्यामदास, संत बीबी मीना देवी, संत बेल सिंह, संत टहलदास, संत हुकमदास, संत उमेश कुमार आदि शामिल रहे।