{"_id":"5c9a6c00bdec2213ee5d464f","slug":"151553624064-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभम और देवांशु की फिरकी से जिमखाना फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभम और देवांशु की फिरकी से जिमखाना फाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को शुभम और देवांशु की फिरकी से 99 क्रिकेट एकेडमी की टीम चकरा गई और महज 157 रनों आउट हो गई। देवांशु जोशी के तीन और शुभम के दो विकेट की बदौलत जिमखाना क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश कर लिया।
99 क्रिकेट क्लब की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.4 ओवरों में 157 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के रोहित कुमार ने 29, ओम कुमार ने 26 और आरिफ से 16 रन बनाए। इसके बाद जिमखाना की तरफ से देवांशु जोशी ने आठ ओवरों में 11 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि शुभम बिष्ट ने सात ओवरों में 15 रन देकर दो विकेट लिए। शिवम खुराना ने भी दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिमखाना क्रिकेट एकेडमी ने 28.2 ओवरों में ही काफी सरलता के साथ पांच किकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की तरफ से अनमोल बड़थ्वाल ने 20, मुकेश यादव ने 24 शिवम खुराना ने 34, आयुष चौहान ने 29 और आकाश ने 14 रन बनाए। 99 क्रिकेट की तरफ से रोहित और केतन ने दो-दो विकेट लिए। इस दौरान इंद्रमोहन बड़थ्वाल, मनोज कुमार, कुलदीप असवाल, मानस शुक्ला, सतपाल, उपेंद्र शर्मा, अनिल खुराना, धीरज शर्मा, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।