{"_id":"5c9915a9bdec226dae66999e","slug":"151553536425-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी परिवार को चिकित्सा सेवा नहीं देगा आईएमए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी परिवार को चिकित्सा सेवा नहीं देगा आईएमए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
कनखल के दक्षबालाजी अस्पताल में कर्मचारी के साथ मारपीट के विरोध में चिकित्सकों की संस्था आईएमए भी उतर गई है। आईएमए ने निर्णय लिया है कि आरोपी के परिवार को उनकी संस्था से जुड़ा कोई चिकित्सक अपनी सेवाएं नहीं देगा। एसएसपी से मुलाकात कर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र के गुरुबख्श विहार में डॉ राकेश सिंहल के दक्षबालाजी अस्पताल में 20 मार्च को मथुरा जी पूड़ी वाले दुकान के स्वामी जोगेंद्र अरोड़ा की पत्नी रानी अरोड़ा को चोटिल अवस्था में भर्ती कराया गया था। होली के दिन शाम करीब चार बजे परिजन एकत्र होकर अस्पताल में पहुंचे थे और उन्होंने मरीज को डिस्चार्ज कराने की बात अस्पताल प्रबंधन से कही थी। लेकिन शाम को कुछ परिचितों के साथ एकत्र होकर पहुंचे परिजन ने भुगतान को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था। आरोप था कि मरीज के बेटे सचिन अरोड़ा ने डॉक्टर को अपशब्द कहते हुए कर्मचारी सतीश चौहान की पिटाई कर दी थी, जिसमें उसकी नाक की हड्डी टूट गई थी। इधर, बिना भुगतान किए ही परिजन मरीज को ले गए थे। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर, सोमवार को आईएमए ने आपात बैठक बुलाकर आरोपी के परिवार को भविष्य में चिकित्सा सेवा न देने का निर्णय लिया। अध्यक्ष जसप्रीत सिंह, सचिव विकास दीक्षित ने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।