फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   रंगोली बनाकर किया मतदाताओं को जागरूक

रंगोली बनाकर किया मतदाताओं को जागरूक

Mon, 18 Mar 2019 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
रंगोली बनाकर किया मतदाताओं को जागरूक
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

एसएमजेएन पीजी कॉलेज में सोमवार को केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप के अंतर्गत लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाता जागरूकता गोष्ठी हुई। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता भी कराई गई।
मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, जिला निर्वाचन सह नोडल अधिकारी डॉ. आरडी शर्मा, स्वीप प्रकोष्ठ के ललित मोहन जोशी, प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को अपने मतदान का प्रयोग जरूर करना चाहिए। डॉ. आरडी शर्मा और ललित मोहन जोशी ने संयुक्त रूप से स्वीप गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। संदीप रावत से कॉलेज के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं वैष्णवी उपाध्याय, रीतिका, अमिता पांडेय, मनु काजला आदि के पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए। संचालन डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुषमा नयाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज कुमार सोही, डॉ. शिव कुमार चौहान, विनय थपलियाल, डॉ. किरण शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. निवेदिता शर्मा, निमिशा, कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद्र पांडेय, वेद प्रकाश चौहान, अंकित अग्रवाल, वैभव बत्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। 12 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें टीम-1 में शालू गिरि, भावना राजपूत, राधिका अग्रवाल, राधिका गिरि, स्नेहा अरोड़ा और टीम-2 में शिवम पेवल, टीम-3 में आस्था शर्मा और हिमांशी, टीम-4 में तनू रानी, निगम, करिश्मा, टीम-5 में ईशान शर्मा, राजकिशोर, शिवओम यादव, अनूप सिंह, विपिन चौरसिया, सौरभ कंडवाल, टीम-6 में मनु काजला, आंकाक्षा, अंजली शर्मा, कनुप्रिया, साक्षी, शिवानी त्यागी, टीम-7 में विशाखा चौधरी, साक्षी नेगी, आरती सैनी, पायल भट्ट, शिवानी सैनी, शगुन चौधरी और टीम-8 में सलोनी नामदेव, कशिश त्यागी, दीक्षा वर्मा, निशा शर्मा, टीम-9 में वंदना शेखर प्रीति, शिवानी काला, कंचन, टीम-10 में दीपशिखा, मीनाक्षी, रानी, अंजली, अंकित, मयंक, टीम-11 में निधी मानसी तथा टीम-12 में मेघा, शुभम, दीपक व रचना आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में टीम-7 रहीं अव्वल
छात्रों ने विभिन्न संदेश दिए, जिसमें ‘आदर्श मतदान’, ‘निष्पक्ष मतदान’, ‘मतदान जागरूकता’, ‘दिव्यांग मतदाताओं का प्रोत्साहन’ आदि रंगोली प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। रंगोली प्रतियोगिता में टीम-7 ने प्रथम स्थान, टीम-2 ने द्वितीय स्थान, टीम-5 और टीम 1 ने तृतीय स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed