{"_id":"5c61bcb7bdec22270200dbbf","slug":"151549909175-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने प्लांटिंग पर रोक लगाने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने प्लांटिंग पर रोक लगाने के दिए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने जनता दरबार कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया। राज बिस्किट फैक्ट्री के समीप अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने और एचआरडीए को जांच के निर्देश दिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट में जनता दरबार में ज्ञानेंद्र कौशिक ने शिकायत दर्ज कराई कि राज बिस्किट फैक्ट्री के पास अवैध प्लाटिंग की जा रही है। जिलाधिकारी ने जांच होने तक प्लाटों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा फेरूपुर इंटर कॉलेज के कक्षा ग्यारह के छात्रों ने शिकायत की कि कला वर्ग के छात्रों की अप्रैल से अभी तक कुल 15 कक्षाएं ही संचालित हुई। इसलिए परीक्षा की तैयारी नहीं हो पा रही है। डीएम ने खंड विकास अधिकारी को विद्यालय जाकर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सिडकुल फैक्ट्री कर्मियों ने विकास भवन में संचालित सीएससी सेंटर के संचालक की ओर से काम न करने की शिकायत की। सीएससी संचालक से संपर्क करने पर उसने काम का अधिक दबाव होना और सर्वर के ठीक से काम न करने को देरी का कारण बताया। जिस पर डीएम ने प्राथमिकता के आधार पर कल तक सभी के कार्ड बनवाने की बात कही। लिब्बरहेड़ी निवासी नरेंद्र नेहरा ने चकबंदी अधिकारी की ओर से चक पैमाइश के आदेश करने के बाद भी लेखपाल के पैमाइश न किये जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने लेखपाल का वेतन पैमाइश करने तक रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र, सीएमओ डा. प्रेमलाल, एआरटीओ मनीष तिवारी, डीएसओ राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।