{"_id":"5aedf68a4f1c1b340a8b8207","slug":"151525544586-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह कैसा संपति बटवारा है साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कैसा संपति बटवारा है साहब
Updated Sat, 05 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ पर्यटन विभाग की हरिद्वार स्थित संपत्ति अलकनंदा होटल के बंटवारे को लेकर गजब का समझौता किया है। उत्तराखंड सरकार ने वर्तमान में 1.50 करोड़ रुपये लागत मूल्य के अलकनंदा होटल की बिल्डिंग लेने के बदले में उसके साथ की ही सर्किल रेट से आठ करोड़ रुपये की जमीन उत्तर प्रदेश को दी है। जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार सौ कमरों बहुमंजिला नया होटल का निर्माण कराएगी।
उत्तराखंड सरकार ने यह कैसा संपत्ति बंटवारे का समझौता किया है यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। मायापुर डामकोठी के नजदीक बेलवाला में अलकनंदा होटल का निर्माण 1962-63 में हुआ था, जिसमें 36 कमरे हैं। इसकी लोकेशन बहुत सुंदर है। होटल के आगे ही शानदार अलकनंदा घाट है जिस कारण वह वीआईपी लोगों की पहली पसंद है। 13 हजार वर्गफीट में बने 55 साल पुराने अलकनंदा होटल की बिल्डिंग की अंदरूनी हालत बहुत जर्जर हो चुुकी है। जिसकी वर्तमान में कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये है। समझौते में यह उत्तराखंड को मिला है और इसके बदले में उत्तराखंड सरकार ने उत्तर प्रदेश को 100 कमरों को आलीशान होटल बनाने के लिए 8 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन दी है। जबकि उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 में स्पष्ट किया गया था कि जो संपत्ति उत्तराखंड राज्य की सीमा के अंतर्गत है वह उत्तराखंड की होगी। एक अधिकारी ने इस समझौते को राज्य के खिलाफ बताया और कहा कि अलकनंदा होटल तो हमारा था ही। इस समझौते से अच्छा तो यह होता पुराना अलकनंदा होटल ही यूपी को दे दिया जाता है और बदले में उससे नया होटल बनाने के लिए उत्तराखंड पैसा लेता।
-----------------
यूपी ने जमा किया होटल का मानचित्र
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से 100 कमरों का बहुमंजिला होटल का बनाने का मानचित्र स्वीकृति के लिए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण में जमा करा दिया है। कुंभ मेला भूमि पर होटल बनवाने के लिए उत्तराखंड शासन ने कुंभ मेला भूमि का भू-उपयोग परिवर्तित कर व्यवसायिक कर दिया है। यूपी का होटल भी अलकनंदा होटल के साथ ही बनेगा, जिसके लिए उत्तर प्रदेश को 2964 वर्गमीटर भूमि दी गई है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि यूपी ने 100 कमरों के होटल का मानचित्र जमा कर दिया है। उन्होंने बताया कि अलकनंदा होटल के फ्रंट पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की ओर से संयुक्त रुप से वाहन पार्किंग भी बनाई जाएगी।