फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...चुनाव की अनिश्चितता में बजट बैठक रल गई

...चुनाव की अनिश्चितता में बजट बैठक रल गई

Fri, 06 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
...चुनाव की अनिश्चितता में बजट बैठक रल गई
हरिद्वार।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव की अनिश्चितता के बीच एक बार फिर बजट बैठक टल गई है। मेयर मनोज गर्ग ने पहले 26 मार्च को प्रस्तावित बजट बैठक विधानसभा सत्र के कारण स्थगित की थी। इसके बाद मेयर ने पार्षदों के साथ विचार विमर्श कर एक साल के स्थान पर तीन महीने का बजट पारित कराने का निर्णय लिया। इसके लिए शनिवार अथवा सोमवार को बैठक का निर्णय लिया था, परंतु शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के 11 मई के बाद ही चुनाव की तस्वीर साफ होने का बयान आने पर बजट बैठक लटक गई है।

शुक्रवार को बजट बैठक की तिथि निर्धारित नहीं हो पाई है। ऐसे में सोमवार को भी बैठक होना मुमकिन नहीं लग रही है। नगर निगम के सूत्र बता रहे हैं कि अधिकारी अब बोर्ड के सुपरसीट तक इंतजार करेंगे। इसके बाद बोर्ड की शक्ति प्रशासक के रूप में नगर आयुक्त में निहित हो जाएगी और तब वह मनचाहा बजट पारित करा लेंगे। अधिकारी बजट इसलिए भी टालना चाहते हैं क्योंकि मेयर और भाजपा पार्षद तीन महीने का बजट बनाने की मांग कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस पार्षदों ने भ्रष्टाचार का बजट बताते हुए बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। मेयर मनोज गर्ग सहित भाजपा पार्षदों में इसको लेकर मलाल है कि चुनाव समय पर नहीं होने से उनकी एक महीने की तैयारी पर पानी फिर गया है। चुनाव के मद्देनजर ही वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह और कार्यकर्ताओं का सम्मान सम्मान समारोह आयोजित कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed