फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   यात्रा सीजन में न हो पानी की किल्लत

यात्रा सीजन में न हो पानी की किल्लत

Fri, 06 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
यात्रा सीजन में न हो पानी की किल्लत
हरिद्वार।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने गर्मी के मौसम और चारधाम यात्रा को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता तो उस क्षेत्र के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के जनता दरबार में सबसे ज्यादा शिकायत पानी से संबंधित थी। उन्होंने जनता दरबार में ही पेयजल निगम और जलसंस्थान के अधिकारियों को बुलाकर समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कई दिनों बाद शुक्रवार की सुबह ही हरिद्वार पहुंचे। यहां लगने वाले जनता दरबार के लिए सुबह से ही भारी संख्या में लोग उनके कार्यालय पर मौजूद थे। इस दौरान उत्तरी हरिद्वार निवासी सचिन शर्मा, विदित शर्मा सुमित चौधरी आदि ने हरकी पैड़ी, भूपतवाला और अन्य कालोनियों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर पानी की लीकेज होने के कारण भी पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। ज्वालापुर में भी पेयजल लाइनों की लीकेज और पेयजल आपूर्ति बाधित होने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों की समस्या होने के कारण शहरी विकास मंत्री ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल और पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता मौहम्मद मीसम आदि को बुलवा लिया। इस दौरान पूरे शहर का सर्वे करा कर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने और लीकेज बंद करने के निर्देश दिए। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि अब यात्रा सीजन शुरू होने वाला है। गर्मी के दौरान लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना न करना पड़े इसके लिए समय रहते समुचित प्रबंध करने होंगे। उन्होंने रानीपुर मोड़, उत्तरी हरिद्वार, कनखल आदि स्थानों पर लीकेज की शिकायतें आने पर कड़ी नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
खोदी गई सड़क का मुद्दा भी उठाया
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के सामने ज्वालापुर में आर्यनगर चौक से लेकर सिंहद्वार तक सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क को अभी तक ठीक नहीं करने का मुद्दा भी उठाया गया। लोगों ने बताया कि सड़क बुरी तरह उबड़ खाबड़ होने के कारण उस पर चलना भी दूभर हो गया है। हर रोज वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। शहरी विकास मंत्री ने निर्देश दिए कि जहां कही भी सीवर लाइन डाली जाए वहां तत्काल सड़क बनाने का काम भी पूरा कर लिया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नौकरी, आर्थिक सहायता और स्कूल में दाखिले की समस्या लेकर भी काफी लोग पहुंचे। भाजपा नेता नरेश शर्मा, मृदुल कौशिक, सपना शर्मा, संगीता गिरि, नीतू धीमान, रामेश्वर बडौॅदिया आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------------
सरकार की ओर से चुनाव कराने में कहीं कोई कमी नही
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार निकाय चुनाव समय से कराने को पूरी तरह कृत संकल्प है। जो भी देरी हो रही है वह न्यायालय स्तर पर विचाराधीन वादों के कारण है। जैसे ही सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, तत्काल चुनाव का लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जो भी क्षेत्र सीवरेज की सुविधा से वंचित है उसे शीघ्र पूरा किया जाएगा। कहा कि शीघ्र ही बीस करोड़ के बजट से भीमगोड़ा क्षेत्र में सीवरेज का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed