फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   चारधाम यात्रा एवं कुंभ से पूर्व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की उठायी मांग

चारधाम यात्रा एवं कुंभ से पूर्व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की उठायी मांग

Thu, 05 Apr 2018 10:00 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा एवं कुंभ से पूर्व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की उठायी मांग

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रदेश में शुरू हो रही चारधाम यात्रा के प्रमुख द्वार पर हाईवे निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के लिए संतों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिलने की बात कही है। उन्होंने हरिद्वार में कुंभ-2021 के लिए अब तक काम शुरू नहीं होने पर रोष जताया।

महंत शिवमपुरी त्रिकालदर्शी महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। यहां से लाखों श्रद्धालुओं बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए उठाए जाने वाले कदमों की दिशा में अब तक सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने हरिद्वार में हाईवे की स्थिति सुधारने की भी मांग की। कहा कि इस मामले को लेकर संत समाज का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिलेगा। कहा कि हाल ही में श्रीमहंत भगवानदास की जान हाईवे के अधूरे निर्माण की वजह से चली गई है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री को हरकी पौड़ी सहित चारों धामों के सौंदर्यीकरण को लेकर जल्द से जल्द रूपरेखा तैयार करनी चाहिए। महंत शिवपुरी ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को 5 संत- महंतों को राज्य मंत्री का दर्जा देने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed