{"_id":"5ac64d284f1c1bf0618b5b33","slug":"151522945320-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को निकाय चुनाव में हार का डर सता रहा है: ब्रह्मस्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को निकाय चुनाव में हार का डर सता रहा है: ब्रह्मस्वरूप
Updated Thu, 05 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। हार की डर से वह प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव टाल रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार के प्रवक्ता तथा शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक दो महीने से निर्धारित अवधि में ही चुनाव कराने की बात दोहरा रहे थे। लेकिन राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से चुनाव के लिए पैसा मुहैया नहीं कराने का बयान सामने आने पर उनके झूठ का भी पर्दाफाश हो गया है। एआईसीसी के सदस्य ब्रह्मस्वरूप ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास ही नहीं है। वह संवैधानिक संस्थाओं को एक-एक कर खत्म करने में लगी हुई है। निकाय बोर्डों में प्रशासक बैठाने की योजना के पीछे भाजपा का कोई छिपा एजेंडा है, जिसको वह नौकरशाही के दम पर पूरा कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार बहुत दिन तक चुनावों को टाल नहीं सकती है। देर सबेर उसको चुनाव कराने ही होंगे।
चुनाव को लेकर सरकार गंभीर नहीं
हरिद्वार। यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र के महासचिव अरशद ख्वाजा ने कहा कि सरकार नगर निकाय चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि परिसीमन एवं चुनाव तिथि को लेकर चुनाव आयोग को भी सरकार के खिलाफ तल्ख तेवर दिखाने पड़े। परिसीमन मुद्दे पर भी सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है। चुनाव आयोग परिसीमन एवं चुनाव की तिथि को लेकर सरकार को फटकार लगा चुका है। अरशद ख्वाजा ने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में हार के डर से चुनाव की तिथि को आगे ले जाना चाहती है।