{"_id":"5e18beb68ebc3e87b96e3175","slug":"15-50-lakhs-cheated-in-the-name-of-land-deal-haridwar-news-drn332340669","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखंड के सौदे के नाम पर कश्मीरी पण्डित से 15.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखंड के सौदे के नाम पर कश्मीरी पण्डित से 15.50 लाख ठगे
विज्ञापन
हरिद्वार। जमीन के सौदे के नाम पर दिल्ली में रह रहे कश्मीरी पंडित से 15.50 लाख की रकम ठग ली गई। आईजी कानून व्यवस्था के निर्देश पर श्यामपुर पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली गलौज और हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। श्यामपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए विनोद कुमार नाथू पुत्र सोहन लाल नाथू निवासी भोरीकदल जैनाकदल जिला श्रीनगर कश्मीर हाल निवासी सेक्टर सात निकट दुर्गा मंदिर रोहिणी नई दिल्ली ने बताया कि किसी के देहांत के बाद कश्मीरी पंडित हरिद्वार में 13 दिन तक रहकर धार्मिक कर्मकांड करते हैं। चूंकि उन्हें हरिद्वार में इस दौरान कई दिन रहना पड़ता है, इसलिए कश्मीरी पंडितों ने एकजुट होकर हरिद्वार में एक आश्रम बनाने का फैसला लिया था। पिछले साल 30 जनवरी को उनकी मुलाकात चंद्राचार्य चौक पर प्रॉपर्टी डीलर भूपेंद्र राणा से हुई। उसने उन्हें श्यामपुर क्षेत्र में एक प्लाट दिखाया, जिसका सौदा 20 लाख में तय हो गया।
उन्होंने एक लाख की रकम एडवांस देकर फरवरी में भूखंड स्वामी संजीव एवं उसकी पत्नी मधु के खाते में साढ़े चौदह लाख की रकम ट्रांसफर कर दी। आरोप है कि तीन माह के अंदर बैनामे का समय हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद प्रॉपर्टी डीलर ने संपर्क कर उक्त प्लाट की कीमत 32 लाख रुपये बता दी। इतना बजट न होने पर असमर्थता व्यक्त करने पर प्रॉपर्टी डीलर ने उन्हें कई प्लाट दिखाए।
अंत में एक प्लाट पसंद आने पर उसका सौदा 16.50 लाख में तय हो गया, लेकिन प्रॉपर्टी डीलर एवं उसके साथी संजीव ने पूर्व में दी गई रकम लौटाने से इंकार कर दिया और न ही इस प्लाट की खरीद में एडजस्ट करने की बात पर हामी भरी। आरोप है कि विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी गई। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।