फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   22 करोड़ की अधूरी कांवड़ पटरी से चोरों की चांदी

22 करोड़ की अधूरी कांवड़ पटरी से चोरों की चांदी

Sun, 31 Mar 2019 11:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
22 करोड़ की अधूरी कांवड़ पटरी से चोरों की चांदी
अमर उजाला फाइल फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शंकराचार्य चौक से पुल जटवाड़ा तक 22 करोड़ से अधिक की लागत से कांवड़ पटरी के सौंदर्यीकरण का काम अधर में लटका है। जिस काम को जुलाई 2017 में पूरा होना था वह दो साल बाद भी पूरा होता नहीं दिख रहा।

एशियन डेवलपमेंट बैंक सहायतित पर्यटन संरचना विकास निवेश कार्यक्रम के तहत 22 करोड़ 38 लाख 25 हजार 675 रुपये की लागत से छह किलोमीटर लंबी कांवड़ पटरी के सौंदर्यीकरण का काम 19 सितंबर 2015 में शुरू किया गया था। जिसे 21 जुलाई 2017 को पूरा होना था। योजना के अंतर्गत नहर किनारे पैराफिट, बैठने के लिए बैंच, पथ प्रकाश के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट, पौधरोपण करने सहित कई अन्य कार्य किए जाने थे। दो करोड़ से अधिक की लागत से गुरुकुल महाविद्यालय के समीप मल्टीफैसिलिटी सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें कैंटीन, वेटिंग हॉल, शौचालय आदि की सुविधा होगी। बीते वर्ष कांवड़ के दौरान भी जिलाधिकारी ने काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक न तो कांवड़ पटरी का कार्य पूरा हुआ है और न ही मल्टीफैसिलिटी सेंटर बन पाया है। कांवड़ पटर पर पौधा रोपण तक नहीं किया गया है और झाड़ियां उग गई हैं।
विज्ञापन

कांवड़ पटरी से संबंधित कई शिकायतें आ रही हैं। जल्द मार्ग का निरीक्षण कर एडीबी के परियोजना प्रबंधक को जल्द कार्य करने के लिए पत्राचार किया जाएगा।
- सीमा नौटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed