{"_id":"5c6af67bbdec223c5d7e3c94","slug":"141550513787-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
जम्मू कश्मीर के राजौरी में बारूदी सुरंग फटने से शहीद हुए देहरादून के मेजर चित्रेश बिष्ट के पार्थिव शरीर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पार्थिव शरीर को उसके चचेरे भाई हर्षित बिष्ट ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा के दौरान जन सैलाब उमड़ पड़ा और खड़खड़ी श्मशान घाट देशभक्ति व पाकिस्तान विरोधी नारों से गूंज उठा। बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप (बीईजी) रुड़की के ब्रिगेडियर रघुश्री निवासन के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मेजर चित्रेश बिष्ट राजौरी में शनिवार को बारूदी सुरंग के फटने से शहीद हो गए थे। सोमवार को देहरादून से उनकी शवयात्रा हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार में दूधाधारी चौक पर शवयात्रा 11.30 बजे पहुंची। यहां पहले से शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। सैकड़ों लोगों ने शहीद चित्रेश बिष्ट अमर रहे नारे के साथ उनके शव पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी गूंजते रहे। 11.40 बजे आर्मी के वाहन से शहीद का शव खड़खड़ी श्मशान घाट लाया गया। जहां शव को आर्मी के जवानों, अधिकारियों के साथ परिजनों ने कंधा दिया। शहीद के शव पर सेना की ओर से पुष्प चक्र चढ़ाया गया। इसके बाद सेना ने ताबूत से तिरंगा उतारा और शहीद की वर्दी उसके चचेरे भाई को सौंपी। इस दौरान प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व सीएम एवं सांसद भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक ममता राकेश, सुरेश राठौर, देशराज कर्णवाल, हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, सीडीओ विनित तोमर, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, एसपी कमलेश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, पूर्व विधायक अंबरीष कुमार, दर्जाधारी विनोद आर्य, यूकेडी के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, काशी सिंह ऐरी, भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज आदि ने शहीद को पुष्प अर्पित किए।