फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   लाठियां फटकार कर भाजपाइयों को खदेड़ा

लाठियां फटकार कर भाजपाइयों को खदेड़ा

Mon, 26 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
लाठियां फटकार कर भाजपाइयों को खदेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व शंकर आश्रम तिराहे के पास भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा से हुई मारपीट के प्रकरण में नामजद युवक सुमित चौधरी के कनखल थाना कैंपस में मौजूद होने की सूचना पर भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। समझाने बुझाने पर भी जब भाजपाई शांत नहीं हुए तब पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें दूर तक खदेड़ दिया। देर रात युवक को भी सुरक्षा के बीच थाने से सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हुई रंजिश के चलते सोनू निवासी द्वारिका विहार कालोनी और राहुल निवासी शांतिपुरम कालोनी के बीच शनिवार को मारपीट हो गई थी। मारपीट में हल्की फुल्की चोट आने पर सोनू अपने चचेरे भाई सुमित चौधरी को लेकर कनखल थाने शिकायत करने पहुंचा। इधर, कुछ माह पहले भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा से हुई मारपीट के मुकदमे में नामजद सुमित चौधरी के थाने में होने की जानकारी मिलने पर भाजपाई एकत्र होकर वहां पहुंच गए। भाजपाइयों ने मुकदमे में नामजद सुमित चौधरी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई। कनखल पुलिस ने जब ज्वालापुर पुलिस से संपर्क साधा तब पता चला कि मारपीट के प्रकरण में आरोप पत्र कोर्ट भेजा जा चुका है। कनखल पुलिस ने भाजपाइयों को समझाया कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं है और ज्वालापुर पुलिस मुकदमे में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। ऐसे में अब अग्रिम कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर ही होगी। भाजपाई जब सुनने को राजी नहीं हुए तब पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया। भाजपाइयों के लौटने के बाद पुलिस ने सुरक्षा के बीच युवक को सुरक्षित स्थान तक छुड़वाया। एसओ ओमकांत भूषण ने बताया कि पूरे मामले से कनखल पुलिस का कोई लेना देना नहीं है। सोनू नाम के युवक की शिकायत पर जांच कर रहे हैं। बता दें कि शंकर आश्रम तिराहे के पास रेडीमेड गारमेंटस की दुकान चलाने वाले मुजफ्फरनगर निवासी सुमित चौधरी पर अपने साथियों के साथ भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा से मारपीट करने और फायर झोंकने का आरोप लगा था और इस संबंध में केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed