{"_id":"5af48b024f1c1bea118b6601","slug":"141525975810-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामपुर रेंज में मादा गुलदार का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामपुर रेंज में मादा गुलदार का शव मिला
Updated Thu, 10 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्यामपुर (हरिद्वार)। हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में एक बाघिन का शव मिलने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि करीब ढाई साल की बाघिन की मौत आपसी संघर्ष में हुई है।
बृहस्पतिवार की सुबह श्यामपुर रेंज के सजनपुर बीट में पीली नदी के पास वन कर्मचारी गश्त पर थे। गश्त के दौरान वन कर्मियों को एक बाघिन मृत मिली। वन कर्मियों ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी श्यामपुर को दी। सूचना पर डीएफओ आकाश वर्मा, एसडीओ प्रेमचंद शर्मा और वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पुंडीर मौके पर पहुंचे। बाघिन के शव को चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। डीएफओ आकाश वर्मा ने बताया कि बाघिन के शरीर पर अन्य जानवरों के दांतों के निशान बने हुए हैं। इससे लगता है कि आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।