फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   रंगोली,मेंहदी व चित्रकला में समीक्षा रही अव्वल

रंगोली,मेंहदी व चित्रकला में समीक्षा रही अव्वल

Tue, 27 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
रंगोली,मेंहदी व चित्रकला में समीक्षा रही अव्वल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के 16वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित कबड्डी, खोखो, बास्केटबॉल में जीत के लिए प्रतिभागियों ने खूब पसीना बहाया, तो वहीं हैमर थ्रो, गोला फेंक, डिस्कथ्रो, भाला फेंक में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विवि के खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि देसंविवि में पाठ्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों में युवाओं को सकारात्मक प्रेरणा देने वाली गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं। इसी क्रम में उत्सव-18 का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव - 2018 के दूसरे दिन विभिन्न शारीरिक, बौद्धिक एवं मैजिक शो हुए।
विज्ञापन

मेंहदी, रंगोली, चित्रकला में बीएएसी की छात्रा समीक्षा अव्वल रहीं। मेंहदी में प्रियंका, रंगोली में मेधा, व चित्रकला में पूजा द्वितीय रहीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रभारी डा. शिवनारायण प्रसाद ने बताया कि बौद्धिक प्रतियोगिताओं में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत, ढपली वादन, नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। संगीत में लोकरंजन से लोकशिक्षण पर आधारित प्रज्ञा युगसंगीत में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा दिखाई दी। बताया कि एकल गायन में परिधि गुप्ता प्रथम रहीं। जबकि अक्षय कुमार द्वितीय रहीं। एकल नृत्य में श्वेता मलिक ने बाजी मारी, तो देवेंद्र सिंह द्वितीय रहे। समूह नृत्य में शालिनी की टीम विजेता तथा श्वेता की टीम उपविजेता रही। शास्त्रीय गायन में श्वेता यादव तथा परिधि गुप्ता क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहीं। स्क्रिप्ट राइटिंग में आकांक्षा पहले और शिवानी भारद्वाज दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed