फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   14 encroachments increased in Bairagi camp in eight years

बैरागी कैंप में आठ साल में बढ़ गए 14 अतिक्रमण

Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
14 encroachments increased in Bairagi camp in eight years
बैरागी कैंप की बेशकीमती सरकारी जमीन पर आठ साल में चिह्नित किए गए अतिक्रमण तो प्रशासन की ओर से हटाए नहीं गए। अब दोबारा हुई पैमाइश में 14 और अतिक्रमण बढ़कर सामने आए हैं। तहसील प्रशासन की ओर से की गई पैमाइश की रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से कोर्ट को भेज दी गई है।
विज्ञापन

गंगा किनारे बैरागी कैंप क्षेत्र में सिंचाई विभाग की सैकड़ों बीघा जमीन है। जमीन पर अवैध रूप से कब्जे करके पक्के निर्माण खड़े कर लिए गए हैं। इन अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन चल रहा है। हाईकोर्ट की ओर से जिला प्रशासन को पूर्व में चिह्नित में किए अतिक्रमण को सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। इस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने छह अक्तूबर को तहसीलदार शालिनी मौर्य, सहायक नगर आयुक्त महेंद्र कुमार यादव, चकबंदी अधिकारी रुड़की अनिल कुमार, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शिव कुमार कौशिक, सिंचाई खंड हरिद्वार के सहायक अभियंता राजीव सोनी को संयुक्त रूप से चिह्नित अतिक्रमण का सत्यापन करने के आदेश जारी किए थे। सत्यापन करने गई टीम को पहले दिन विरोध का सामना भी करना पड़ा था। पर बाद में सत्यापन और पैैमाइश का काम किया गया। अब संयुक्त पैमाइश के बाद जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें पूर्व में चिह्नित में किए गए अतिक्रमण से 14 और अधिक पाए गए हैं। जिससे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों की संख्या 644 से बढ़कर 658 पहुंच गई है। संवाद
विज्ञापन

बैरागी कैंप में सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण की संयुक्त रूप से की गई पैमाइश की रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से कोर्ट में दायर कर दी गई है। अब जो आगे आदेश आएंगे, उनके अनुसार अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शालिनी मौर्य, तहसीलदार, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed