{"_id":"61d7056303e1623d7a1ed60b","slug":"134-people-including-adm-corona-infected-one-death-haridwar-news-drn4009274132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में एक ही दिन में कोरोना मरीजों ने मारा शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में एक ही दिन में कोरोना मरीजों ने मारा शतक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमितों की एकाएक संख्या बढ़ने और छह महीने बाद एक मौत से प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता लकीर खिंच दी है। बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी समेत 134 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और एक मरीज की मौत हो गई। अधिकारियों ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
देश के साथ ही जिले में भी कोरोना संक्रमण की दर तेजी के साथ बढ़ने लगी है। हर दिन कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बृहस्पतिवार को तो कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या एक ही झटके में चार गुना बढ़ गई। दरअसल, बुधवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या 32 थी, लेकिन बृहस्पतिवार को कोरोना का यह आंकड़ा एक दम से बढ़कर 134 पर पहुंच गया। इसमें अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व बीएस बुदियाल भी कोरोना की चपेट में आ गए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने बुखार होने पर कोरोना टेस्ट कराया था। जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव आने पर खुद को होम आईसोलेट कर लिया है।
करीब 7 माह बाद इतनी संख्या में कोरोना पॉजिटिव के सामने आए हैं। इससे पहले एक जून को 136 और दो जून को 119 केस आए थे। नए मरीजों में 38 केस हरिद्वार शहर के हैं। सबसे अधिक फिर से 55 केस रुड़की के हैं। 28 केस बहादराबाद क्षेत्र के हैं। तीन केस लक्सर में मिले हैं। दस कोरोना मरीज अन्य जनपदों और शहरों के हैं।
विज्ञापन
उधर, रोशनाबाद क्षेत्र के दीप गंगा में एक 67 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया गया कि महिला बीमार चल रही थीं। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए परिजन लेकर जा रहे थे। भर्ती होने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस दौरान लिए गए सैंपल में वह कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इससे पहले एक मौत 30 जून को हुई थी।
सीएमओ डा. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में नौ मरीज भर्ती हो गए हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों और कोविड केयर सेंटरों में कोई मरीज भर्ती नहीं है। होम आईसोलेशन में भी मरीजों की संख्या बढ़कर 145 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 155 एक्टिव केस हो गए हैं। जिले में अभी तक कुल संक्रमितों की संख्या 51484 हो गई है। अभी कुल 9419 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को जिलेभर में 5078 व्यक्तियों की सैंपल लिए गए।