फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   134 people including ADM corona infected, one death

फिर तेजी से बढ़ने लगे कोरोना केस, लेकिन हर तरफ लापरवाही

Thu, 06 Jan 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
134 people including ADM corona infected, one death
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क के बैठे यात्री । - फोटो : HARIDWAR
कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। रात्रि में कर्फ्यू अवधि भी बढ़ा दी है। इसके बाद भी लोग कोरोना नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ट्रेनों और बसों में सफर करने पर मास्क नहीं लगा रहे हैं। स्टेशनों पर रैंडम सैंपलिंग तो दूर चेकिंग तक नहीं हो रही है। हरकी पैड़ी और बाजारों में कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही हैं। पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद भी लोग मनमानी कर संक्रमण के प्रसार में भागीदार बन रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना ने एक बार फिर धर्मनगरी में तेजी से फैलना शुरू कर दिया है। ओमिक्रॉन का खतरा भी बना है। धर्मनगरी में रोजाना ट्रेनों और बसों से देशभर से यात्री पहुंच रहे हैं। हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे से प्रतिदिन करीब 500 बसों का आवागमन होता है। करीब 20,000 यात्री गुजरते हैं। हरिद्वार से 17 जोड़ी यानी 34 ट्रेनों का आवागमन होता है। करीब बीस हजार यात्री ट्रेनों से हरिद्वार आनाजाना करते हैं। यात्री बिना मास्क के सफर कर रहे हैं। बस अड्डे पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। इससे फिर से दूसरी लहर की तरह संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

रोडवेज में 90 फीसदी यात्री बिना मास्क
बृहस्पतिवार दोपहर बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ थी। यात्री शेड और परिसर में लोग अपने गंतव्य स्थानों को निकलने वाली बसों का इंतजार कर रहे थे। इसी तरह बाहर से आने वाली बसों से यात्री उतरकर अपने गंतव्य स्थानों को निकल रहे थे। 90 फीसदी यात्रियों ने मास्क नहीं पहने थे। बसों में भी बिना मास्क बैठकर सफर कर रहे थे। यात्रियों को रोकने और टोकने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेखौफ ट्रेनों से उतर और चढ़ रहे यात्री
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर में जगह जगह सैकड़ों यात्री इधर-उधर खड़े और बैठे नजर आए। ट्रेनों से उतरने वाले यात्री भी बिना मास्क बाहर आ रहे थे। स्टेशन से बाहर आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग और चेकिंग नहीं हो रही थी। जिन यात्रियों के पास मास्क था भी लटका हुआ था। स्टेशन परिसर में न तो जीआरपी की सख्ती नजर आई और न ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिखी।
पुलिस-प्रशासन की सख्ती का नहीं असर
हरकी पैड़ी और आसपास घाटों पर औसतन रोजाना 10 हजार यात्री हर समय मौजूद रहता है। शाम को आरती में भी भीड़ उमड़ती है। बच्चे और बुजुर्ग भी रहते हैं। अधिकतर यात्री बिना मास्क घूमते हैं। बुधवार को ही पुलिस और प्रशासन ने लोगों को जागरूक कर चालान किए। लेकिन एक दिन बाद ही लोग लापरवाही करते नजर आए।
बाजारों में संक्रमण का खतरा
अपर रोड, बड़ा बाजार, मोती बाजार में चहल चहल रहती है। न तो दुकानदार कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही यात्री जागरूक हैं। इससे बाजारों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। दुकानों में आने वाले ग्राहकों के हाथों को सैनेटाइज करना सभी भूल गए हैं।
- मास्क की अनिवार्यता को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। पुलिसकर्मी लगातार लोगों को कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे हैं। चालान भी किए जा रहे हैं।

- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार
रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क पहुंचने वाले यात्रियों को मास्क बांटे गए। कोरोना के प्रति जागरूक भी किया। वहीं, कोतवाली और थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से कोविड नियमों के पालन करने के लिए मुनादी कराई जा रही है। बिना मास्क चालान भी किए जा रहे हैं।
-अनुज सिंह, एसओ जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed