फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भाजपा जीती तो लोकतंत्र नहीं बचेगा : अंबरीष

भाजपा जीती तो लोकतंत्र नहीं बचेगा : अंबरीष

Mon, 25 Mar 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जीती तो लोकतंत्र नहीं बचेगा : अंबरीष
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरिद्वार संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि इस चुनाव में भाजपा नहीं हारी तो देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा। उन्होंने संविधान की रक्षा के लिए भाजपा को हराने और कांग्रेस को जिताने की अपील की।

सोमवार को कलेक्ट्रेट में नामांकनपत्र जमा करने के बाद भगत सिंह चौक के पास स्थित जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र के परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अंबरीष कुमार ने कहा कि देश की जनता से तमाम वादे करके सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी केवल जुमलों की सरकार बनकर रह गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से जितने भी वादे किए, उन सभी को भूल गए। विकास की बात कहकर विकास की प्रक्रिया ही थाम दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास की तमाम परियोजनाएं ठप पड़ी हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पांच साल में एक हाईवे का निर्माण तक सरकार नहीं करा सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक अपने पांच सालों के कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल साबित हुए। अंबरीष कुमार ने कहा कि वे जनता के बीच के प्रतिनिधि हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को निराश किया है। जनता इस बार कांग्रेस को जिताकर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी को जनता से जुड़ा प्रत्याशी बताया और उनकी जीत का दवा किया। इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ग्रामीण अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मनोहर लाल शर्मा, हाजी तस्लीम अहमद, पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद, एसपी सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमर आलम, राजीव राठौर, जिला सहकारी बैंक पूर्व चेयरमैन रियायत अली, मंगलौर के पूर्व पालिकाध्यक्ष इस्लाम चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांगेस नेताओं ने विचार रखे। संचालन पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed