फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कृष्ण कुमार, प्रदीप और तन्मय चुनाव जीते

कृष्ण कुमार, प्रदीप और तन्मय चुनाव जीते

Sun, 24 Mar 2019 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
कृष्ण कुमार, प्रदीप और तन्मय चुनाव जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गंगा सभा चुनाव के नतीजे रविवार रात घोषित कर दिए गए। सभापति पद पर कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष पद पर प्रदीप झा और महामंत्री पद तन्मय वशिष्ट विजयी हुए। गंगा सभा के चार खेमों में से तीन ने एक-एक पद प्राप्त कर लिया है। श्रीकुंज खेमे को चुनाव में एक भी पद नहीं मिला।
मतदान के बाद शाम पांच बजे मतगणना शुरू हुई। रात साढ़े आठ बजे मुख्य चुनाव अधिकारी अश्विनी जगता ने चुनाव परिणाम घोषित किए। सभापति पद के लिए कृष्ण कुमार शर्मा को 296, सुनील सेठ को 185, वीरेंद्र कीर्तिपाल को 170 और महेश तुंबड़िया को कुल 63 वोट प्राप्त हुए। वर्तमान सभापति कृष्ण कुमार शर्मा ने एक बार फिर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील सेठ को 104 मतों से शिकस्त दी। अध्यक्ष पद पर प्रदीप झा ने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी गोपाल प्रधान को 19 मतों से परास्त किया। प्रदीप को 200, गोपाल प्रधान को 181, नितिन गौतम को 180 और अखिलेश शास्त्री को 132 वोट मिले। महामंत्री पद पर तन्मय वशिष्ट ने गंगा सभा के वर्तमान महामंत्री रामकुमार मिश्रा को नौ वोटों से पराजित किया। तन्मय वशिष्ट को 216, रामकुमार मिश्रा को 207, श्रीकांत वशिष्ट को 172 और मनोज सिखौला को केवल 77 वोट प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर चुनावी में रहे सौरभ सिखौला को 19 और सत्य नारायण चाकलान को कुल दो मत मिले।
विज्ञापन

गंगा सभा के चुनाव के लिए सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले गए। 730 सदस्यों वाली प्रधान सभा में से 694 पुरोहितों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी ने मालवीय धाम में चार बूथों पर वोट डालने का प्रबंध किया था। मालवीय धाम के बाहर दिनभर हजारों पुरोहित परिणाम जानने के लिए डटे रहे। चुनाव अधिकारी ने मतों की गिनती सात राउंड में पूरी की। तीनों विजेताओं ने पहले राउंड से ही अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त हासिल कर ली थी। परिणामों की घोषणा के बाद तीनों विजेताओं को जुलूस के रूप में उनके घर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed