{"_id":"5c8e923fbdec22142c5caa30","slug":"131552847423-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव और होली के मद्देनजर पुलिस ने पैदल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव और होली के मद्देनजर पुलिस ने पैदल मार्च निकाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
आगामी लोकसभा चुनाव और होली के त्यौहार के मद्देनजर ज्वालापुर में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने साफ किया कि हुड़दंग करने और अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
रविवार को कोतवाली ज्वालापुर से एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय की अगुवाई में मार्च निकाला गया। कोतवाली से होते हुए घासमंडी, सर्राफा बाजार, मंडी का कुंआ, रेल चौकी, पीठ बाजार, कस्साबान होते हुए पैदल मार्च कोतवाली ज्वालापुर पर पहुंचकर ही खत्म हुआ। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि होली के त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर बिलकुल भी ध्यान दें और न ही किसी के बहकावे में आने की आवश्यकता है। एसपी सिटी ने कहा कि होली को लेकर पुलिस पूरी तरह से सजग है। यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश भर भी करेगा तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होना तय है। इस दौरान एएसपी आयुष अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल, एसओ सिडकुल देवराज शर्मा, एसएसआई विकास भारद्वाज, पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी, क्यूआरटी और पुलिस फोर्स मौजूद रही।