फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आईपीएस कालेज के प्रबंधक की तलाश में जुटी एसआईटी

आईपीएस कालेज के प्रबंधक की तलाश में जुटी एसआईटी

Fri, 15 Feb 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस कालेज के प्रबंधक की तलाश में जुटी एसआईटी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले में फरार चल रहे आईपीएस कॉलेज के प्रबंधक विवेक शर्मा की तलाश में एसआईटी जुटी हुई है लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ रहा है। इधर, घोटाले की जांच तेजी से चल रही है।
पिछले दिनों एसआईटी ने करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में पहली गिरफ्तारी की थी। एसआईटी ने आईपीएस कॉलेज बेडपुर रूडकी के निदेशक अंकुर शर्मा को दबोचा था, जबकि उसका भाई कॉलेज प्रबंधक विवेक शर्मा हाथ नहीं आ सका था। सामने आया था कि दोनों भाइयों ने मिलकर करीब सवा छह करोड़ से अधिक की रकम दो साल में डकार ली थी। फर्जी प्रवेश दिखाकर पूरी रकम को ठिकाने लगाया गया था। एसआईटी ने दूसरे आरोपी विवेक शर्मा का गैर जमानती वारंट ले लिया था। अब एसआईटी उसकी तलाश में जुटी हुई है। कई संभावित स्थानों पर उसकी तलाश में दबिश भी दी गई लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। वहीं एसआईटी की जांच आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस-भाजपा से नजदीकी
हरिद्वार। आईपीएस कॉलेज का संचालन कर रहे शर्मा बंधुओं की भाजपा कांग्रेस के नेताओं से खासी नजदीकी है। पिछले वर्ष दिसंबर में एक केंद्रीय राज्यमंत्री निदेशक अंकुर शर्मा के घर जन्मदिवस पर पहुंचे थे और फोटो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वहीं कॉलेज में होने वाले आयोजनों में भी कांग्रेसी विधायक से लेकर कई राजनेताओं के साथ खींची गई फोटो भी इसकी गवाही दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed