फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शाम होते ही शराब की मंडी बन जाता है रानीपुर मोड

शाम होते ही शराब की मंडी बन जाता है रानीपुर मोड

Fri, 15 Feb 2019 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
शाम होते ही शराब की मंडी बन जाता है रानीपुर मोड
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

झबरेड़ा क्षेत्र में मौत का कहर बरपा चुकी कच्ची शराब का प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग जिले भर में शराब के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए हुए हैं। लेकिन अभी तक दोनों की विभागों की नजर शहर के बीचोबीच स्थित रानीपुर मोड़ और उनके आसपास के क्षेत्रों पर नहीं पड़ी है। शाम होते यह पूरा क्षेत्र शराब की मंडी में तबदील हो जाता है।

इन क्षेत्रों में कारों और बाइकों पर सवार होकर तस्कर शराब बेचते हैं। पुलिस को यह सब कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। रानीपुर मोड़ क्षेत्र हरिद्वार का सबसे प्राइम इलाका है। यहां सर्वाधिक व्यवसायिक कांपलेक्स और शहर की प्रमुख आवासीय कॉलोनियां हैं। इस सबसे के बावजूद यहां शराब की आमद कम नहीं है। व्यवसायिक कांपलेक्स की गैलरी और छत अघोषित बार बन जाते हैं। सामान्य तौर पर हर शराब विक्रेता के अपने चुनिंदा संपर्क सूत्र हैं, जिसके माध्यम से वे शराब उपलब्ध कराते हैं। पुराने रानीपुर मोड़ के आसपास शाम होती ही ऐसे कई विक्रेता सक्रिय हो जाते हैं। जिला आबकारी अधिकार प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। कई बार छापेमारी की गई है। सर्किल के अधिकारियों को लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed