फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   लाशों पर राजनीति करने के बजाय प्रभावितों की मदद करें: स्वराज

लाशों पर राजनीति करने के बजाय प्रभावितों की मदद करें: स्वराज

Thu, 14 Feb 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
लाशों पर राजनीति करने के बजाय प्रभावितों की मदद करें: स्वराज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

एससी एसटी आयोग की सदस्य डॉ. स्वराज विद्वान ने जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। यह समय लाशों पर राजनीति करने के बजाय मृतकों के परिवारों के साथ खड़ा होने का है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर और मेरठ के जिन अस्पतालों में बीमार लोगों का समुचित इलाज नहीं किया उनके खिलाफ आयोग कार्रवाई करेगा।

डा. स्वराज विद्वान ने जहरीली शराब पीने से मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। बुधवार को डामकोठी हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि इस कांड ने अधिकतर कमजोर तबके के लोग प्रभावित हुए हैं। सरकार को पीड़ित लोगों के साथ बताते हुए उन्होंने कहा कि यूपी और राज्य सरकार के प्रयास संतोषजनक हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने किसी वजह से बिना पोस्टमार्टम के शवों का अंतिम संस्कार कराया उनका नाम भी मृतकों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए और उनके परिजनों को आर्थिक लाभ उपलब्ध कराएं। समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली सामाजिक सहायता और बेघर प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्होंने आवास उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली पेंशन भी प्राथमिकता के आधार पर दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला अधिकारी दीपक रावत और एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed