फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   डीएम सुनिश्चित करेंगे गंगा में सीवर और नाला न गिरे

डीएम सुनिश्चित करेंगे गंगा में सीवर और नाला न गिरे

Fri, 07 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
डीएम सुनिश्चित करेंगे गंगा में सीवर और नाला न गिरे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गंगा घाटों की साफ सफाई को लेकर हाईकोर्ट की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुपालन के लिए की गई व्यवस्थाओं को निरीक्षण को कोर्ट कमिश्नर शनिवार को हरिद्वार पहुंचेंगे। कोर्ट कमिश्नर के निरीक्षण को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के लिए जिलाधिकारी ने भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों पेच कसे।

मालूम हो कि हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि गंगा में सीवर और गंदा नाले न गिरें। हर प्रकार के प्लास्टिक की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगर निगम को प्राप्त हाईकोर्ट के आदेश में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को पंतद्वीप पार्किंग को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। नगर निगम के कर एवं राजस्व अधीक्षक रमेश रावत ने बताया कि बुधवार को जो आदेश हाईकोर्ट ने पारित किया है उसमें गंगा घाटों पर साफ-सफाई के साथ ही टॉयलेट और चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन की गई व्यवस्थाओं को देखने के लिए हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त कोर्ट कमिश्नर शनिवार को हरिद्वार पहुंचेंगे। वहीं जिलाधिकारी दीपक रावत ने आनन-फानन बृहस्पतिवार को नगर निगम में अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। गंगा में सीवर और गंदा नाला न बहे का उत्तरदायी जिलाधिकारी को बनाया गया है। इसलिए उन्होंने पेयजल निगम, अनुरक्षण शाखा के अधिकारियों के पेच भी कसे। नाला टेपिंग का काम पेयजल निगम को करना है। सबसे बड़ी समस्या हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाटों को सीवर की गंदगी से मुक्त करना है। नाईसोता नाला, बेल देई नाला, भीमगोडा नाला, लोकनाथ नाला से बड़ी मात्रा सीवर गंगा में आता है। नाईसोता नाला व बेलदेई नाला में होटल, दुकान, घरों के सीवर पाइप छोड़ रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed